पिथौरागढ़: निर्विरोध ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में शोक की लहर

 

ब्यूरो न्यूज़ स्वतंत्र डंगरिया

 

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननकुड़ी गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। हाल ही में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए संजय कुमार का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

परिजनों ने बताया कि संजय कुमार कुछ समय से अवसाद की स्थिति से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

स्थानीय लोग संजय कुमार को मिलनसार और सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में जानते थे। हाल ही में निर्विरोध प्रधान चुने जाने के बाद उनसे गांव के विकास को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी थीं।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!